मनीषा को न्याय तब मिलेगा जब बलात्कारियों को फांसी होगी: विक्रम गोस्वामी
हाथरस मे हुए घिन्होने अपराध जिसमे एक 19 बर्षीय मनीषा नाम की कन्या के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। और उसके शरीर पर गहरे घाव को अंजाम दे कर दरिंदो ने इस दरिंदगी की सीमा को लाँघ दिया। सनातन हिंदू युवा वाहिनी बहन मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करती है। सबसे पहले इस घटना की निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिये। उसके बाद दोषियों को उनके अपराध की सजा कानूनी कार्यवाही करके कम से कम फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिये। जिससे की समाज मे हो रहे ऐसे अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके। और हर बेटी बहन को समाज मे सुरक्षित रखने का भरोसा हमारी सरकार द्वारा दिया जाना चाहिये। ताकि दरिंदो के मन मे एक भय उत्पन्न करने के लिए हमारी न्याय व्यवस्था को चलाने बाले सभी आला अधिकारी और सरकार से हमारी अपील है की बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने बाले अपराधियों के विरुध उच्चतम न्यायालय द्वारा ऐसा कानून पास किया जाना चाहिए। जिससे दोषियों को तुरंत उनकी सजा दी जा सके। विक्रम गोस्वामी सनातन हिन्दु युवा वाहिनी