Posts

Showing posts from 2020

मनीषा को न्याय तब मिलेगा जब बलात्कारियों को फांसी होगी: विक्रम गोस्वामी

Image
हाथरस मे हुए घिन्होने अपराध जिसमे एक 19 बर्षीय मनीषा नाम की कन्या के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। और उसके शरीर पर गहरे घाव को अंजाम दे कर दरिंदो ने इस दरिंदगी की सीमा को लाँघ दिया।  सनातन हिंदू युवा वाहिनी बहन मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करती है।  सबसे पहले इस घटना की निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिये। उसके बाद दोषियों को उनके अपराध की सजा कानूनी कार्यवाही करके कम से कम फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिये।  जिससे की समाज मे हो रहे ऐसे अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके।  और हर बेटी बहन को समाज मे सुरक्षित रखने का भरोसा हमारी सरकार द्वारा  दिया जाना चाहिये।  ताकि दरिंदो के मन मे एक भय उत्पन्न करने के लिए हमारी न्याय व्यवस्था को चलाने बाले सभी आला अधिकारी और सरकार से हमारी अपील है की बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने बाले अपराधियों के विरुध उच्चतम न्यायालय द्वारा ऐसा कानून पास किया जाना चाहिए। जिससे दोषियों को तुरंत उनकी सजा दी जा सके।      विक्रम गोस्वामी सनातन हिन्दु युवा वाहिनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अं​तरिम अध्यक्ष

Image
नई दिल्ली : हिन्दुत्व लिए हमेशा तत्पर कार्य करने वाले कालका जी मंदिर के श्री महंत व सनातन हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। विश्व हिन्दु महासंघ के भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरिया ने सुरेंद्रनाथ को अं​तरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। इसको लेकर नेपाल के काठमांडू में महासंघ के पदाधिकारियों कीे बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से सुरेंद्रनाथ को अंतरिम अध्यक्ष बनाने फैसला किया गया।  इस मौके पर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि विश्व हिन्दु महासंघ हिन्दुओं के हितों के लिए काम करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसे संयुक्त राष्ट्र महासंघ से परामर्श दात्री के रूप में मान्यता प्राप्त है। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद एवं भारत के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से मुझे भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मैं इस कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और उ...

बहुत हुई रास की बात अब गीता करो आत्मसात: विक्रम गोस्वामी

Image
भगवान श्री कृष्ण जन्मउत्सव पूरे देश व दुनिया मे बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया दिल्ली के बहुत से मन्दिरों मे जन्माष्टमी दो दिन बनाई गई. दिल्ली दो दिनों से श्री कृष्ण जन्म मौहत्सव मे रागी रही सनातन हिन्दु युवा वाहिनी दिल्ली  के सभी सदस्य व पदाधिकारी मे भगवान कृष्ण कर रंग मे रंगे नजर आ रहें थें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी (सनातन हिन्दु वाहिनी) व दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री विक्रम गोस्वामी जी,  महामंत्री नंदकिशोर कश्यप पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा दक्षिणी दिल्ली के संगठन मंत्री श्री  दिनेश माथुर जी, दक्षिणी दिल्ली के महामंत्री श्री ठाकुर विकास सिंह जी, दक्षिणी दिल्ली के प्रवक्ता श्री बलराम झा जी, देवली विधानसभा अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी और बदरपुर विधानसभा के अध्यक्ष श्री योगेश कश्यप जी शामिल हुए सभी अलग अलग विधानसभाओं मे शामिल हुए केवल एक उदेश्य कर साथ  भगवान कृष्ण के रास पर चर्चा करने वाले कभी संघर्ष पर चर्चा क्यों नहीं करते हैं श्री कृष्ण नें बचपन से ही पापियों का संगहार किया हैं पूरा जीवन साधारण जन...

श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन

Image
सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के सभी साथी. 5 अगस्त 2020 बुधवार को प्रातः अपने घर, दुकान, आफिस, कार्यस्थल, फेक्ट्री वगेरह जहां तक हो सके वहां पर ज्यादा से ज्यादा भगवा ध्वजारोहण करें। अपने को गोरवशाली पलों का साक्षी बनाये। हिन्दुओं हिन्दु होने के गोरव को महसूस करें। आप 500 साल की सबसे भाग्यशाली पीढ़ी हैं। जो हिन्दू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना देखेंगे। 5 अगस्त 2020 बुधवार यह वह दिन होगा जिसदिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मस्थान सरयू के तटअयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन होगा। हिन्दुओं की आन बान शान भगवान राम भव्य मंदिर में भव्य स्वरूप में फिर से रामराज्य की स्थापना करेंगे। कृपया आप सभी से निवेदन, अनुरोध, करता हूं कि इस पवित्र दिन को भगवा ध्वज लहराकर कर पुरे भारत वर्ष को ही नहीं पुरे विश्व को हिन्दूधर्म की शक्ति से परीचित करवा दिया जाए। जय श्री राम जय जय श्री राम। महंत श्री सुरेंद्र नाथ अवधूत जी।                               राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन हिंदू वाहिन...

"मनोज तिवारी जी के संघर्ष व उनके संघर्ष के साथियों को प्रणाम "

Image
किसी ने बहूत खूब कहा है की संघर्ष इतनी खामोशी से हो की सफलता खुद बा खुद शोर मचा दें. आज हम एक एसे ही व्यक्तिव पर चर्चा करने जा रहे है जिसने बल्ला उठाया तो बनारस विश्व विद्यालय क्रिकेट टीम के कप्तान बने, गायकी ने मृदुल नाम का सम्मान दिया, जिनके अभिनय नें बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों को भोजपुरी के ओर मोड़ दिया,  जो आज युवाओं के राजनेतिक रोल मॉडल है वर्तमान के सांसद व पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी.  मनोज तिवारी जी का जन्म 1 फरवरी 1971 बिहार जिला तेमूर गावं अतरबलिया मे हुआ. पिता श्री चन्द्रदेव तिवारी साधारण किसान थे उनकी रुचि शास्त्रीय संगीत मे थी गाते भी बहुत मधुर थे समाजिक बुराइयों को अपने गायन से समाज के सामने प्रस्तुत करते थे. माँ ललिता देवी गृहिणी हैं मनोज को मिला कर पांच भाई बहन सभी नें उच्च शिक्षा प्राप्त की हैं.  मनोज जी और संघर्ष का मानो चोली-दामन का साथ रहा हो, गांव में पढ़ाई की सुविधाएं न होने के कारण इंटर तक की पढ़ाई के लिए गावं से लगभग चार किलो मीटर दूर पैदल जाते थें. पिता की प्रेरणा से ही मनोज तिवारी अपनी गायकी से समाजिक बुराईयों पर ...

देश को आपदा से बचाने के लिए मंगल आरती व हनुमान चालीसा का आयोजन कर रहें सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता: विक्रम गोस्वामी

Image
 वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी और विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं से जूझ रहे समस्त देशवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) की प्रेरणा से हिंदुओं में धर्म के प्रति अलख जगाने के लिए *सनातन हिंदू युवा वाहिनी* दिल्ली प्रदेश के सदस्यों  ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर सुल्तानपुरी ओखला तुगलकाबाद एवं द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में मंगल आरती एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया  इस बाबत महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा की आपदा की इस घड़ी में देश के युवा को चाहिए कि वे हर स्थिति में स्वयं को देश सेवा एवं समाज सेवा के लिए तैयार रखें उन्होंने कहा की आपदा की इस घड़ी में वह हम सब का पालनहार ही एक सहारा है जिसकी शरण में जाकर हम इस सृष्टि को बचा सकते हैं और समाज का भला कर सकते हैं इसी कड़ी में मंगल आरती और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया सनातन हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने कहा की मंगल आरती और हनुमान चालीसा को लेकर युवाओं का जोश देखने लायक था इस आयोजन की सफलता को देखते हुए हम पूरे दिल...

संगठन जरूरी है मजबूरी नहीं: विक्रम गोस्वामी

Image
         संघे शक्ति कलियुगे ! (अर्थात कलियुग में संगठन शक्ति ही प्रमुख है) ये श्लोक अपने अनेकों बार पढ़ा या सुना होगा. संगठन की शक्ति को जानने के लिए हमें अपने धर्म ग्रंथो को पढ़ना व सुनना चाहिए. ऐसा नहीं है की संगठन की शक्ति का महत्व केवल कलयुग मे ही है सत्युग,त्रेतायुग,द्वापरयुग मे संगठन का अपना विशेष महत्व रहा है सत्युग मे देव दानव युद्ध,त्रेतायुग मे श्री राम का रावण से युद्ध, द्वापरयुग मे कुरुक्षेत्र का युद्ध, हर युग मे सत्य ओर संगठन की विजय होती रही है और इस कलियुग मे भी सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले संगठनों की जरूरत है. आम तौर पर देखा जाता है जब लोग संगठित होते है तो कई बार सत्य की रह छोड़ देतें है ओर कुछ समय बाद फैला हो जाते है कार्य की सफलता केवल सत्य के रह पर मिल सकती है वो भी संगठनात्मक दृष्टि से ही संभव होगी. जागो ओर संगठित रहो. जो कायर थे वो धर्म बदल चुके है हमारें पुरखे वीर थे जिन्होनें धर्म के सम्मान मे बलिदान दे दिया पर धर्म नहीं बदला  पीठ पर घात करने वाले गद्दारों को संगठित हो कर सबक सिखाया. हिन्दुओं को बाट कर हराया जा सकता है संगठि...

दिल्ली कोई सराय नहीं की कोई भी विदेशी आए और बस जाए : विक्रम गोस्वामी

Image
दिल्ली मे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की बढ़ती सांख्य चिंता का विषय बनती जा रही है वहीं दूसरी ओर देखें तो प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से भगाने का काम किया जा रहा है. जिन लोगों ने दिल्ली को सजाया था उन लोगों ने पेदल चल कर हजारों मील का सफर तय किया.कुछ लोगों की चलते चलते सांस रुक गई. कुछ मंजिल तक पहुंचे पर खाली हाथ आँखों मे आँसू लिए जो रोटी की तलाश मे दिल्ली आए दिल्ली ने उनको भूखा ही भागा दिया.  ऐसा नहीं है दिल्ली का खजाना खाली हो गया है पैसा बहुत है चिंता मत करना ये बात दिल्ली के  मुख्यमंत्री के मुँह से आपने कई बार सुनी होगी. पर अब पता चला ये प्रेम देशी नहीं विदेशी है सरकार रोहिंग्या और बंगलादेशीयों को बसाने मे लगी है और अपने ही देश के प्रवासी मजदूर भाइयों को हालत का भय दिखती रही. वैश्विक महामारी के समय सनातन हिन्दु युवा वाहिनी की हर इकाई ने क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा की पर कुछ नेता रोहिंग्या भक्ति मे लगे है सपनें बेंचने वाले नेता वोट बैंक की खातिर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहें है कई रिपोर्ट्स से साफ हो चुका है ये लोगा आतंकी गतिविधियों मे शामिल है आंकड़ों की...

आरक्षण v/s आरक्षण: विक्रम गोस्वामी

Image
                आज पूरा देश आरक्षण नाम की चिंगारी से जल रहा है हर वर्ग को इस छोटी सी चिंगारी ने झुलसा कर रख दिया है जहा देखो वाही आरक्षण के नारे सुनाई पड़ते है कही आरक्षण विरोधी नारे कही आरक्षण पाने के लिए नारे आज कल आरक्षण को ले कर बड़े बड़े आन्दोलन चल रहे है पर दूर से देख कर  समझना बहुत मुश्किल होता है इन को आरक्षण चाहिय या ये आरक्षण का विरोथ कर रहे है  आरक्षण आखिर क्या है केवल यही न की जो लोग किन्ही कारणों से पिछाड गए थे उन को साथ लेन की प्रकिर्या आज भी जिस समाज को आरक्षण दे कर सामान लेन का प्रयास किया जा रहा है उस समाज को इस का कितना लाभ मिला आप भलीभांति जानते है आरक्षण का लाभ केवल वही लोग ले रहे है जिने बैंक में मोटी रकम और घरो में लम्बी लम्बी गाड़िया है गरीब तो आज भी इस का लाभ लेने की लिए  केवल चप्पले घिस रहा है उस समय को देख कर बाबा साहब ने ये आरक्षण प्रणाली बनाई थी इस की जरुरत भी थी चंद मनुष्य मनुष्य से मनुष्य जैसा व्यवाहर नहीं कर रहे थे स्वाम को न जाने क्या समझ बैठे थे तत्कालीन अवश्यकता को देख ये  आरक्षण प्रणाल...

शिव सेना शिव भक्तों की हत्या पर मौन क्यों? विक्रम गोस्वामी

Image
महाराष्ट्र के पालघर और नांदेड़ मे  निर्दोष साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले उन संतों का किसी से क्या बैर रहा होगा जो स्वंय के परिवार को छोड़ समूचे राष्ट्र को अपना परिवार बनाने की रहा पर चल रहें थे   ऐसे में निरपराध साधुओं पर जानलेवा हमले किसी बड़ी राजनैतिक साजिश की और इशारा कर रहें है जिस भगवे के सम्मान मे हिन्दुत्व के बब्बर शेर बाला साहब ठाकरे लगे रहते थे जिनका जीवन भगवे को समर्पित था आज उनकी ही पार्टी महाराष्ट्र मे सत्ता मे है पर साधु संत असुरक्षित है  दोनों घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून का डर न होने की वजह से अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। साधु-संतों की हितैषी होने का दावा करने वाली शिवसेना अपनी ही सरकार में साधुओं की हत्या पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इस मामले में सामुदायिक दृष्टिकोण से न देखें तब भी एक नागरिक के बतौर साधु संतों व आम जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी थी, जिस पर राज्य सरकार बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है।

*सनातन हिन्दू युवा वाहिनी लॉकडाउन मे बेजुबान जानवरो की सेवा कर रही है*

Image
  जहां देश एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से एकजुट होकर लड़ रहा है सरकारें और हर मेडिकल स्टाफ, पुलिस प्रशासन, सरकारी कर्मचारी, पूर्ण रूप से देश सेवा में लगे हुए हैं ऐसे में कुछ कोरोना योद्धा ऐसे भी हैं जो देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं समाज में कहीं भी किसी को किसी भी प्रकार की कोई  भी जरूरत हो तो उनके लिए एक समाजसेवी होने के नाते सदैव मदद का सेतु बनने को तत्पर रहते हैं  दिल्ली में भी ऐसे ही कुछ कोरोना वॉरियर्स है जो कि *सनातन हिंदू युवा वाहिनी* के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान देशव्यापी लोग डाउन में भूखे जानवरों व पक्षियों को दाना डालना, बिस्कुट खिलाना, दूध पिलाना, रोड के कुत्तों को रोटी डालना जैसा अकल्पनीय व सराहनीय कार्य कर रहे हैं इनका मकसद यह है कि जहां इस देश की सरकार आम जनता, मजदूरों और गरीबों के लिए सोच रही है राशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है और अनेकों अनेक समाजसेवी इनकी मदद के कार्य में लगे हैं ऐसे में  राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी के आवाहन पर दिल्ली प्र...

सनातन हिन्दू युवा वाहिनी दिल्ली के कार्यकर्ता जरूरत मन्दो को अपने घरों से बनाकर खिला रहे दो वक्त का खाना ।

Image
देश मे कोरोना ने अपना कहर बरपा रक्खा है जिसके मद्देनज़र तीसरे चरण का लाकडाउन भी ज़ारी है ऐसे में गरीब और मजदूर बेहद परेशान है भूख और बेरोगारी देखने को मिल रही है वही इस संकट की घड़ी कई समाजसेवियों ओर संघटनो ने गरीबो को भोजन करवाने का बीड़ा उठाया है कालका जी पीठाधीश्वर ओर सनातन हिन्दू  युवा वाहिनी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत के सानिध्य में सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा इन्ही जरूरत मन्दो को दिल्ली के कालका जी इलाके और अन्य जगहों खाना खिलाया जा रहा है सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन हमारे संघटन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बलराम झा,दिनेश माथुर,सीताराम,हीरा पंडित,चौधरी विक्की,ठाकुर विकास सिंह,मनीष बंसल इत्यादि अपने अपने घरों से ही पौस्टिक खाना बनाकर लाते है और दोनों वक्त सुबह और शाम जारूरत मन्द लोगो को खाना खिलाने का कार्य कर रहे है विक्रम गोस्वामी ने कहा कि यह पुनीत कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी की प्रेरणा से किया जा रहा है उनके मुताबित यह एक ऐसा ...