Posts

Showing posts with the label #Sanyasividhro # giriandolan

संन्यासी आन्दोलन

Image
सन्यासी आंदोलन  धूल चढ़ी इतिहास की पुस्तकों में दफन है एक ऐसा आंदोलन जिस के विषय मे लोगों को अधिक नहीं बताया गया। अंग्रेजों  की दमनकारी नीतियों के चलते शांत स्वभाव के सन्यासियों को भी विद्रोह का मार्ग अपनाना पड़ा। जब अंग्रेजों ने हिंदुओं को उनके तीर्थ स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।  सन 1763-1800ई में गिरी संप्रदाय के सन्यासियों व नागा सन्यासियों द्वारा एक आंदोलन चलाया गया। ये सभी संन्यासी आदि गुरु शंकराचार्य के अनुयायि थे। इस आंदोलन में किसानों व शिल्पकारों ने भी भाग लिया। ये सभी संन्यासी शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे इनका मुख्य काम धर्म का प्रचार प्रसार व पठन पाठन व शस्त्रों का परीक्षण देना होता था। मठ मन्दिरों की देख रेख व पूरी व्यवस्था इन्हीं के हाथ मे होती थी। जीवित रहते हुए स्वयं का पिंडदान कर अपने आप को धर्म के प्रति समर्पित कर धर्म युद्ध मे अग्रणी भूमिका मे रहते थे। ये वेह योद्धा थे जिन्होने इस आंदोलन से पूर्व भी मराठाओ व राजपूतों के साथ मिल कर विदेशी आक्रांताओं से जंग लडी है। सन् 1763 से 1773 तक ये सन्यासी विद्रोह बहुत मजबूत स्थिति मे आ चुका ...