Posts

Showing posts from July, 2025

सादगी से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Image
  गुरुवार 10 जुलाई को पहलगाम और अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्री कालिका पीठ में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बड़ी सादगी से मानने का निर्णय किया है । श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सर्व प्रथम  8:30बजे  से गुरु पंक्ति अर्थात् श्री गुरु ,परात्पर गुरु और परमेष्ठी गुरु का आवाहन करके पुरुष सूक्त से गुरु देव का षोडशोपचार  से पूजन किया जाएगा, तत्पश्चात पश्चात गुरुओं की आरती की जाएगी  उसके बाद गुरु भक्तों को आशीर्वाद और प्रसाद वितरित किया जाएगा ।     उसके बाद 11बजे से श्री कालिका पीठ के भक्त श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी का पूजन  करके उनका आशीर्वाद ग्रहण करेंगे  इस अवसर पर कालिका पीठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है ।

कांवड़ यात्रा में हिंदू नाम से दुकानें खोलना धोखा है, अपनी असली पहचान बताएं – महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत

Image
कांवड़ यात्रा सनातन धर्म की एक अत्यंत पवित्र परंपरा है, जिसमें लाखों शिवभक्त देशभर से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। यह यात्रा भक्ति, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती है। लेकिन हाल के वर्षों में इस पवित्र यात्रा के दौरान कुछ ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने सनातन समाज को चिंता में डाल दिया है। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कालका पीठ के पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी ने इस पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि “अगर किसी को हिन्दू धर्म में आस्था ही नहीं है, तो फिर हमारे देवी-देवताओं के नाम पर दुकान क्यों?” "क्यों कुछ लोग अपनी असली पहचान छिपाकर 'शिवा ढाबा', 'हनुमान रेस्टोरेंट', 'श्रीराम होटल' जैसे नामों से व्यापार कर रहे हैं?" अगर नीयत साफ है, तो अपने वास्तविक नाम से दुकान क्यों नहीं खोली जाती? क्या यह केवल व्यापार बढ़ाने की चाल है, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश हैं  उन्होंने कहा कि दुकानों से हमें आपत्ति नहीं है, लेकिन "झूठे नामों से, भक्तों को धोखे में रखकर व्यापार करना गलत है। यह धार्मि...