Posts

Showing posts from July, 2020

श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन

Image
सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के सभी साथी. 5 अगस्त 2020 बुधवार को प्रातः अपने घर, दुकान, आफिस, कार्यस्थल, फेक्ट्री वगेरह जहां तक हो सके वहां पर ज्यादा से ज्यादा भगवा ध्वजारोहण करें। अपने को गोरवशाली पलों का साक्षी बनाये। हिन्दुओं हिन्दु होने के गोरव को महसूस करें। आप 500 साल की सबसे भाग्यशाली पीढ़ी हैं। जो हिन्दू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना देखेंगे। 5 अगस्त 2020 बुधवार यह वह दिन होगा जिसदिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मस्थान सरयू के तटअयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन होगा। हिन्दुओं की आन बान शान भगवान राम भव्य मंदिर में भव्य स्वरूप में फिर से रामराज्य की स्थापना करेंगे। कृपया आप सभी से निवेदन, अनुरोध, करता हूं कि इस पवित्र दिन को भगवा ध्वज लहराकर कर पुरे भारत वर्ष को ही नहीं पुरे विश्व को हिन्दूधर्म की शक्ति से परीचित करवा दिया जाए। जय श्री राम जय जय श्री राम। महंत श्री सुरेंद्र नाथ अवधूत जी।                               राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन हिंदू वाहिन...

"मनोज तिवारी जी के संघर्ष व उनके संघर्ष के साथियों को प्रणाम "

Image
किसी ने बहूत खूब कहा है की संघर्ष इतनी खामोशी से हो की सफलता खुद बा खुद शोर मचा दें. आज हम एक एसे ही व्यक्तिव पर चर्चा करने जा रहे है जिसने बल्ला उठाया तो बनारस विश्व विद्यालय क्रिकेट टीम के कप्तान बने, गायकी ने मृदुल नाम का सम्मान दिया, जिनके अभिनय नें बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों को भोजपुरी के ओर मोड़ दिया,  जो आज युवाओं के राजनेतिक रोल मॉडल है वर्तमान के सांसद व पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी.  मनोज तिवारी जी का जन्म 1 फरवरी 1971 बिहार जिला तेमूर गावं अतरबलिया मे हुआ. पिता श्री चन्द्रदेव तिवारी साधारण किसान थे उनकी रुचि शास्त्रीय संगीत मे थी गाते भी बहुत मधुर थे समाजिक बुराइयों को अपने गायन से समाज के सामने प्रस्तुत करते थे. माँ ललिता देवी गृहिणी हैं मनोज को मिला कर पांच भाई बहन सभी नें उच्च शिक्षा प्राप्त की हैं.  मनोज जी और संघर्ष का मानो चोली-दामन का साथ रहा हो, गांव में पढ़ाई की सुविधाएं न होने के कारण इंटर तक की पढ़ाई के लिए गावं से लगभग चार किलो मीटर दूर पैदल जाते थें. पिता की प्रेरणा से ही मनोज तिवारी अपनी गायकी से समाजिक बुराईयों पर ...

देश को आपदा से बचाने के लिए मंगल आरती व हनुमान चालीसा का आयोजन कर रहें सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता: विक्रम गोस्वामी

Image
 वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी और विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं से जूझ रहे समस्त देशवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) की प्रेरणा से हिंदुओं में धर्म के प्रति अलख जगाने के लिए *सनातन हिंदू युवा वाहिनी* दिल्ली प्रदेश के सदस्यों  ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर सुल्तानपुरी ओखला तुगलकाबाद एवं द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में मंगल आरती एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया  इस बाबत महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा की आपदा की इस घड़ी में देश के युवा को चाहिए कि वे हर स्थिति में स्वयं को देश सेवा एवं समाज सेवा के लिए तैयार रखें उन्होंने कहा की आपदा की इस घड़ी में वह हम सब का पालनहार ही एक सहारा है जिसकी शरण में जाकर हम इस सृष्टि को बचा सकते हैं और समाज का भला कर सकते हैं इसी कड़ी में मंगल आरती और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया सनातन हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने कहा की मंगल आरती और हनुमान चालीसा को लेकर युवाओं का जोश देखने लायक था इस आयोजन की सफलता को देखते हुए हम पूरे दिल...