Posts

Showing posts from 2023

मुलेठी के लाभ सभी तक पहुंचायें

Image
आप स्वस्थ हों देश स्वस्थ हो और साथ ही अपना व देश का करोड़ों रुपये बचायें मुलेठी के हैं ढेर सारे लाभ– मुलेठी का परिचय  मुलेठी एक गुणकारी जड़ी बूटी है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए करते हैं। गले की खराश में इसका उपयोग करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। हालांकि मुलेठी के फायदे  सिर्फ इतने ही नहीं हैं बल्कि इसका मुख्य इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। इस लेख में हम आपको मुलेठी के फायदे, नुकसान और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। मुलेठी के फायदों के बारे में  जानने से पहले ये जानना ज़रूरी है कि असल में मुलेठी है क्या मुलेठी के लाभ 1 मुलेठी क्या है?  2 अन्य भाषाओं में मुलेठी के नाम 3 मुलेठी के फायदे और सेवन का तरीका 3.1 सिरदर्द से आराम  3.2 मुलेठी के फायदे बाल बढ़ाने में 3.3 मुलेठी के फायदे: माइग्रेन के दर्द   3.4 मुलेठी के फायदे: बालों के सफ़ेद होने से रोकथाम  3.5 मुलेठी के फायदे: आंखों के रोगों में  3.6 मुलेठी के फायदे: कंजक्टीवाइटिस या आंख आना   3.7 मुलेठ...

धर्म

Image
धर्म  समय के साथ-साथ जब लोग बदलने लगे तो समझ लो आप का समय भी बदल रहा है और बदलाव ही प्रकृति का नियम भी है। प्रकृति से सीखना चाहियें। वसंत ऋतु मे पेड़ पौधे, बाग बगीचे, खेत खलियान हरे भरे होते है वहीं शरद ऋतु मे हरे भरे पेड़ भी अपने पत्तों को स्वयं ही अपने से दूर कर देते है। क्योंकि नया तब तक संभव नहीं है जब तक पुराने से मोह भंग ना हो। इसमे मैं किसी को छोड़ने के विषय मे बात नहीं कर रहा हूँ क्योंकि जिसे आपने सही से पकड़ा ही नहीं है उसे छोड़ा कैसे जा सकता हैं। कहीं ऐसा तो नहीं की आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी को अपना बनाते हो और छोड़ते हो। ये कथन किसी एक व्यक्ति या समूह  के लिए नहीं अपितु समस्त सांसारिक प्राणियों के लिए है। धर्म, समाज, रिश्ते, सभी हमारी सुविधा के अनुसार ही होते है। क्या हम पूर्णरूप से धर्म के नियमों के अनुसार चलते हैं, क्या हम सही से अपने सामाजिक कार्य कर पा रहे हैं? क्या हम अपने रिश्तों के साथ पूरी तरहा न्याय कर पा रहे हैं? अगर नहीं तो जान लो धर्म समाज और रिश्ते के संचालक आप हो।  आप धर्म और समाज के अनुसार नहीं बल्कि आप अपने अनुसार सभी को चलाते हो वो भी...

महाभारत मेरी दृष्टि से

Image
Mahabharat Meri Drishti Se महाभारत मेरी दृष्टि से ये पुस्तक मेरा प्रथम प्रयास है शिक्षाप्रद ये पुस्तक मानव जीवन मे हो रही घटनाओं को इतिहास से जोड़ती है व उनके द्वारा किये जा रहे कार्य को शुभ और अशुभ परिणामों के लिए सचेत करती है ये पुस्तक आप को अवगत कराती है क्या सही है और क्या गलत है वर्तमान मे जो आप कर रहे हो उसका क्या परिणाम होगा। इस महाकाव्य से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो कुछ भी आज आप के जीवन मे घटित हो रहा है उसका समाधान तो भगवान श्री कृष्ण ने आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र मे दे दिया था। उस ज्ञान की गाथा का नाम भगवत गीता है जो की महाभारत का एक भाग है, महाभारत मे हर वो पात्र है जो आपके आस पास है या ये कहिये की महाभारत के सभी पात्र आप के आसपास है कोई अधिक शांत स्वभाव का व्यक्ति है, कोई अहंकारी है, कोई मौन है, किसी का किरदार धैर्यवान है, कोई ज्ञानी है, कोई षड्यंत्रकारी है, किसी को आप से ईर्ष्या हैं, कोई आपका हक़ मारना चाहता है, कोई निस्वार्थ आपके साथ है, कोई आप का होकर भी आपका नहीं है, कोई सच्चा मित्र है, और आप भी इनमे से एक हो। एक ऐसी भी धारणा है अधिकां...