सादगी से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

 
गुरुवार 10 जुलाई को पहलगाम और अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्री कालिका पीठ में श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बड़ी सादगी से मानने का निर्णय किया है ।
श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सर्व प्रथम  8:30बजे  से गुरु पंक्ति अर्थात् श्री गुरु ,परात्पर गुरु और परमेष्ठी गुरु का आवाहन करके पुरुष सूक्त से गुरु देव का षोडशोपचार  से पूजन किया जाएगा, तत्पश्चात पश्चात गुरुओं की आरती की जाएगी 
उसके बाद गुरु भक्तों को आशीर्वाद और प्रसाद वितरित किया जाएगा ।
    उसके बाद 11बजे से श्री कालिका पीठ के भक्त श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी का पूजन 
करके उनका आशीर्वाद ग्रहण करेंगे 
इस अवसर पर कालिका पीठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अं​तरिम अध्यक्ष

आरक्षण v/s आरक्षण: विक्रम गोस्वामी