अनुभव अच्छा और बुरा

हर समस्या पिछली समस्या से बड़ी क्यों लगती है| 
केवल इस लिए चूंकि हम हर बुरे वक़्त और बुरी बात को बहूत जल्द भूल जाना चाहते है. हमें लगता है इस समस्या से पार पाने के बाद हमारे जीवन मे कोई और समस्या नहीं आएगी केवल इस पर विजय पानी है  
जब हम समस्या को परास्त कर देतें है तब हम स्वंय की पीठ थपथपाते है और स्वंय को अधिक श्रेय देतें है और यदि विफल हो जाते है तो दूसरों पे फैल होने का ठीकरा फोड़ा जाता है खैर विषय समस्या का सरूप है तो उस ही पर लौटे चलते है जैसे जीवन की हर बड़ी से बड़ी उपलब्धि का उल्हास भी कुछ समय के बाद कम हो जाता है और थोड़ा अधिक समय हो जाने के बाद समाप्त हो जाता है. उस ही प्रकार समस्या भी एक समय के बाद छोटी लगने लगती है जैसे जब हम कक्षा 7 की परीक्षा देने की तयारी करते है तब बहूत मुश्किल होती है और सही से पढ़ने के बाद जब हम उतीर्ण होते है सफलता का सुखद अनुभव करते है फिर कक्षा 8 ,9,10,11के बाद कक्षा 7 के सभी प्रश्न बहूत सरल लगते है जो किसी समय बहूत कठिन थी. तब हम उस योग्य बन जाते है की कक्षा 7 के विद्यार्थी को पढ़ व समझा सके. ये पुराना दस्तूर रहा है आगे बढ़ाने वाले समस्याओं से सीख ले कर आगे बढ़ते है और जिन को लगता है ये समस्या हल नहीं हो सकती वो आपने को आगे नहीं बढ़ा सकते है. 

समस्या आती ही है हल होने के लिए और आप को आगे बढ़ाने के लिए जो इसका डट कर सामना करें वही समस्या पर जीत हासिल करेंगे. और आगे बढ़ेगा.
समस्या से भागो नहीं सामना करो.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सादगी से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

कांवड़ यात्रा में हिंदू नाम से दुकानें खोलना धोखा है, अपनी असली पहचान बताएं – महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अं​तरिम अध्यक्ष