*सनातन हिन्दू युवा वाहिनी लॉकडाउन मे बेजुबान जानवरो की सेवा कर रही है*

 

जहां देश एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से एकजुट होकर लड़ रहा है सरकारें और हर मेडिकल स्टाफ, पुलिस प्रशासन, सरकारी कर्मचारी, पूर्ण रूप से देश सेवा में लगे हुए हैं ऐसे में कुछ कोरोना योद्धा ऐसे भी हैं जो देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं समाज में कहीं भी किसी को किसी भी प्रकार की कोई  भी जरूरत हो तो उनके लिए एक समाजसेवी होने के नाते सदैव मदद का सेतु बनने को तत्पर रहते हैं  दिल्ली में भी ऐसे ही कुछ कोरोना वॉरियर्स है जो कि *सनातन हिंदू युवा वाहिनी* के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान देशव्यापी लोग डाउन में भूखे जानवरों व पक्षियों को दाना डालना, बिस्कुट खिलाना, दूध पिलाना, रोड के कुत्तों को रोटी डालना जैसा अकल्पनीय व सराहनीय कार्य कर रहे हैं इनका मकसद यह है कि जहां इस देश की सरकार आम जनता, मजदूरों और गरीबों के लिए सोच रही है राशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है और अनेकों अनेक समाजसेवी इनकी मदद के कार्य में लगे हैं ऐसे में  राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी के आवाहन पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी व सभी पदाधिकारी रामकुमार कैन, नंद किशोर, दीपक शर्मा, अशोक नागर, अनूप सिंह, सुमित शर्मा, रमेश प्रसाद गुप्ता, मुकेश जयसवाल, अजय वर्मा, अभिमन्यु पांडे, ठा.विकास सिंह, बलराम झा, दिनेश माथुर, संजीव गुप्ता, के साथ गायों को भोजन डालने और पक्षियों को दाना और पानी देने और सड़को पर कुत्तों को बिस्कुट खिलाने और दूध पिलाने का कार्य कर रहे हैं. इस संकट की घड़ी में  पूरे देश भर में उनकी अलग-अलग टीमें इसी तरीके से ऐसे बेज़ुबान जानवरों का ख्याल रख रही है प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी की राय यह है कि इंसान तो मांग सकता है लेकिन जानवरों को मांगना नहीं आता ऐसे में यह कोरोना योद्धा समाज सेवक बनकर इन जानवरों के समीप अन्न दाता के रूप में जा रहे हैं और हम यह आशा करते हैं कि हम लोग लगातार ऐसे ही निर्भाव से यह कार्य सुचारू रूप से करते रहें, क्योंकि समाज में ऐसे कुछ ही लोग हैं जो देश को समृद्ध बनाने व अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देते हैं । इस कोरोना महामारी जैसे संकट के समय में हर एक देशवासी के द्वारा दूसरे का सहयोग कर के ही इस जंग को जीता जा सकता है और देश को तरक्की की राह पर लाया जा सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

सादगी से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अं​तरिम अध्यक्ष

आरक्षण v/s आरक्षण: विक्रम गोस्वामी