महाभारत मेरी दृष्टि से
शिक्षाप्रद ये पुस्तक मानव जीवन मे हो रही घटनाओं को इतिहास से जोड़ती है व उनके द्वारा किये जा रहे कार्य को शुभ और अशुभ परिणामों के लिए सचेत करती है
ये पुस्तक आप को अवगत कराती है क्या सही है और क्या गलत है वर्तमान मे जो आप कर रहे हो उसका क्या परिणाम होगा। इस महाकाव्य से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो कुछ भी आज आप के जीवन मे घटित हो रहा है उसका समाधान तो भगवान श्री कृष्ण ने आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र मे दे दिया था। उस ज्ञान की गाथा का नाम भगवत गीता है जो की महाभारत का एक भाग है, महाभारत मे हर वो पात्र है जो आपके आस पास है या ये कहिये की महाभारत के सभी पात्र आप के आसपास है कोई अधिक शांत स्वभाव का व्यक्ति है, कोई अहंकारी है, कोई मौन है, किसी का किरदार धैर्यवान है, कोई ज्ञानी है, कोई षड्यंत्रकारी है, किसी को आप से ईर्ष्या हैं, कोई आपका हक़ मारना चाहता है, कोई निस्वार्थ आपके साथ है, कोई आप का होकर भी आपका नहीं है, कोई सच्चा मित्र है, और आप भी इनमे से एक हो।
एक ऐसी भी धारणा है अधिकांश लोग महाभारत को अपने घरों मे नहीं रखते है उन्हें लगता है महाभारत घर मे रखने से कलेश होते है घर मे विवाद उत्पन्न होता है। परन्तु जब इतिहास व धार्मिक पुस्तकों मे झांक कर देखें तो इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता है, ये केवल लोगों की सोच है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की महाभारत मे भाई भाई के रक्त का प्यासा बन गया था भरी सभा मे नारी का अपमान हुआ, छल कपट, षड्यंत्र, धोखे आदि करने वाले पात्रों से भरा हुआ हैं। अधिकांश लोग केवल इस पुस्तक की बुराई देखते है लेकिन उन बुराइयों के पीछे के कारण को समझना ही नहीं चाहते हैं।
इस महाकाव्य मे पांच भाईयों का प्रेम भी है, एक दूसरे के प्रति समर्पण भी है बड़ों का आदर करने वाले पांडव भी है सदाचारी विदुर भी है उनकी नीति भी है, आदर्श शिष्य भी है, माँ के आदेश का पालन करते पुत्र भी हैं, धैर्यवान योद्धा भी है। श्रीकृष्ण और उनकी नीतियाँ भी है। षड्यंत्र करने वालों के साथ होने वाला परिणाम भी है। जिसे जानना सभी सामाजिक लोगों के लिए जरूरी है।
महाभारत राजनीति, कूटनीति, रणनीति से परिपूर्ण है।
महाभारत की घटनाओं और उस घटना के पीछे के कारण व प्रमुख पात्रों पर लिखी पुस्तक महाभारत मेरी दृष्टि से आप को सकारात्मकता प्रदान करेंगी।
ये पुस्तक Amazon के साथ साथ अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे की Google Play Store व Facebook MarketPlace पर उपलब्ध है।
#महाभारत_मेरी_दृष्टि_से
विक्रम गोस्वामी
जय श्री कृष्ण l।
ReplyDeleteजय श्री कृष्ण।
ReplyDeleteJai Shree Krishna
ReplyDeleteजय श्री कृष्णा
ReplyDeleteजय श्री कृष्णा
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteVery Nice
ReplyDeleteजय जय श्रीराधे कृष्ण
ReplyDeleteजय श्री कृष्ण जय श्री राम
ReplyDeleteजय श्री श्याम🙏🏻🙏🏻
ReplyDeleteJai ho
ReplyDeleteSahi baat
ReplyDeleteGggggo
ReplyDelete