देश को आपदा से बचाने के लिए मंगल आरती व हनुमान चालीसा का आयोजन कर रहें सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता: विक्रम गोस्वामी

 वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी और विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं से जूझ रहे समस्त देशवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) की प्रेरणा से हिंदुओं में धर्म के प्रति अलख जगाने के लिए *सनातन हिंदू युवा वाहिनी* दिल्ली प्रदेश के सदस्यों  ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर सुल्तानपुरी ओखला तुगलकाबाद एवं द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में मंगल आरती एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया  इस बाबत महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा की आपदा की इस घड़ी में देश के युवा को चाहिए कि वे हर स्थिति में स्वयं को देश सेवा एवं समाज सेवा के लिए तैयार रखें उन्होंने कहा की आपदा की इस घड़ी में वह हम सब का पालनहार ही एक सहारा है जिसकी शरण में जाकर हम इस सृष्टि को बचा सकते हैं और समाज का भला कर सकते हैं इसी कड़ी में मंगल आरती और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया सनातन हिंदू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने कहा की मंगल आरती और हनुमान चालीसा को लेकर युवाओं का जोश देखने लायक था इस आयोजन की सफलता को देखते हुए हम पूरे दिल्ली प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में भी आयोजन करेंगे

Comments

Popular posts from this blog

सादगी से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बनाया विश्व हिन्दु महासंघ का भारत का अं​तरिम अध्यक्ष

कांवड़ यात्रा में हिंदू नाम से दुकानें खोलना धोखा है, अपनी असली पहचान बताएं – महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत