श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन
सनातन हिन्दु युवा वाहिनी के सभी साथी. 5 अगस्त 2020 बुधवार को प्रातः अपने घर, दुकान, आफिस, कार्यस्थल, फेक्ट्री वगेरह जहां तक हो सके वहां पर ज्यादा से ज्यादा भगवा ध्वजारोहण करें।
अपने को गोरवशाली पलों का साक्षी बनाये। हिन्दुओं हिन्दु होने के गोरव को महसूस करें।
आप 500 साल की सबसे भाग्यशाली पीढ़ी हैं। जो हिन्दू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना देखेंगे।
5 अगस्त 2020 बुधवार यह वह दिन होगा जिसदिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मस्थान सरयू के तटअयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण का भुमिपुजन होगा।
हिन्दुओं की आन बान शान भगवान राम भव्य मंदिर में भव्य स्वरूप में फिर से रामराज्य की स्थापना करेंगे।
कृपया आप सभी से निवेदन, अनुरोध, करता हूं कि इस पवित्र दिन को भगवा ध्वज लहराकर कर पुरे भारत वर्ष को ही नहीं पुरे विश्व को हिन्दूधर्म की शक्ति से परीचित करवा दिया जाए।
जय श्री राम जय जय श्री राम।
महंत श्री सुरेंद्र नाथ अवधूत जी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन हिंदू वाहिनी।
विक्रम गोस्वामी
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सनातन हिन्दु युवा वाहिनी
Comments
Post a Comment