उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर: 2017 से 2025 तक योगी सरकार के नेतृत्व में ऐतिहासिक बदलाव: विक्रम गोस्वामी
"जब नेतृत्व में नीयत साफ हो, तो नतीजे अपने आप बोलते हैं।" यही चरित्र है उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन का, जिन्होंने 2017 में सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश को अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार की दलदल से निकालकर विकास, सुरक्षा और सुशासन की राह पर खड़ा कर दीया।
1. अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी वृद्धि
2017 में उत्तर प्रदेश की जीडीपी ₹12.5 लाख करोड़ थी, आज 2025 में यह बढ़कर ₹27.5 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है। कभी 'बीमारू' कहा जाने वाला प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह आंकड़ा केवल आर्थिक तरक्की नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और दूरदृष्टि की जीत है।
2. कानून व्यवस्था: अपराधियों पर बुलडोजर नीति
समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अपराधी बेलगाम थे। दंगे, अपहरण और भूमाफिया का बोलबाला था। 2017 के बाद योगी जी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत 2.16 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती, संगठित अपराध पर करारा प्रहार, और माफिया पर बुलडोजर चलाकर कानून का राज स्थापित किया गया।
3. किसानों को सशक्त बनाना
2017 में किसान कर्ज में डूबा था, आत्महत्याओं की खबरें आम थीं। आज, ₹36,000 करोड़ की कर्जमाफी, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को सहायता और 13.5% कृषि विकास दर योगी सरकार की किसान-समर्पित नीति को सिद्ध करती है।
4. महिला सुरक्षा व सम्मान
2017 से पहले महिलाएं असुरक्षित थीं। आज 'मिशन शक्ति' के जरिए आत्मरक्षा, स्वावलंबन और सुरक्षा की गारंटी दी गई है। जबरन धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून बनाकर सनातन संस्कृति की रक्षा की गई है।
5. बुनियादी ढांचा और रोजगार
आज उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे हैं। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स, डिफेंस कॉरिडोर और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे प्रयासों ने लाखों रोजगार पैदा किए हैं। यह ‘न्यू उत्तर प्रदेश’ का नया चेहरा है।
जो उत्तर प्रदेश कभी दंगों के लिए जाना जाता था, आज कानून व्यवस्था, निवेश, संस्कृति और सेवा का उदाहरण बन चुका है। विक्रम गोस्वामी बिल्कुल सत्य कहा—“योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है।”
“जनता जब सजग हो और शासन जब संकल्पबद्ध हो, तो कोई भी राज्य ‘उत्तम प्रदेश’ बन सकता है।”
विक्रम गोस्वामी
राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिन्दू महासंघ
bohut badiya
ReplyDelete