विश्व हिन्दू महासंघ क्यों जरूरी है
आज के समय में जब भारत विविध सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब “विश्व हिन्दू महासंघ” जैसे संगठनों की प्रासंगिकता और आवश्यकता अत्यधिक बढ़ गई है। यह संगठन न तो किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है और न ही सत्ता की लालसा रखता है। इसका एकमात्र उद्देश्य है—हिन्दू समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना।
भारत की सनातन संस्कृति हजारों वर्षों पुरानी है, जिसमें सहिष्णुता, धर्म, सेवा, और तप की परंपरा रही है। लेकिन आज धर्मांतरण, जातीय विघटन, सांस्कृतिक हमलों और सामाजिक असंतुलन जैसी चुनौतियाँ हिन्दू समाज के समक्ष खड़ी हैं। ऐसे में विश्व हिन्दू महासंघ एक सांस्कृतिक और सामाजिक रक्षक के रूप में उभर कर सामने आया है।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, जिन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में सनातन परंपरा और हिन्दू समाज की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है, वे हिन्दू जागरण का प्रतीक हैं। उनका राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण ही हमारे साथ साथ करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस संगठन की नींव तत्कालीन गोरक्ष पीठ के महंत ब्रह्मलीन संत अवैधनाथ जी महाराज ने रखी थी, उनके उपरांत योगी आदित्यनाथ जी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। आज वर्तमान की बात करें तो विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी हैं
महासंघ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गौ-रक्षा, पर्यावरण और आपदा राहत के क्षेत्रों में कार्य कर रहा है तथा सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए निरंतर कार्य कर रहा हैं। संगठन का कार्यक्षेत्र गांव से लेकर शहर और देश से लेकर विदेशों तक फैला है।
आज जब हिन्दू समाज को राजनीतिक स्वार्थ के नाम पर विभाजित किया जा रहा है, तब एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रधर्मी और सनातनी संगठन की आवश्यकता है—जो केवल समाज और धर्म के लिए समर्पित हो।
विश्व हिन्दू महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है—जो हर हिन्दू को जोड़ने, जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
विक्रम गोस्वामी
Comments
Post a Comment