Posts

संगठन की आवश्यकता: महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत

Image
संगठन की आवश्यकता समाज के विकास और संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक प्रभावशाली माध्यम है जिसके माध्यम से व्यक्तियों को एक साथ लाया जा सकता है और उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की जा सकती है।  निम्नलिखित कारणों से संगठन की आवश्यकता को दर्शाया जा सकता है: 1. सामाजिक समरसता का संरक्षण : संगठन एक साथ मिलकर समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देता है। यह अलग-अलग समुदायों और समाजिक वर्गों के लोगों को एक साथ लाता है और सामाजिक समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है। 2. राजनीतिक एवं आर्थिक प्रभाव : संगठन राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव को बढ़ावा देता है राजनीती और आर्थिक सफलता के लिए संख्या बल महत्वपूर्ण होता हैं। व्यपार और राजनीती लोगो पर आधारित हैं जितनी बड़ी संख्या उतना ही आप अपना काम निकाल सकते हैं। संगठन ही हैं जो आप को समाज के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। लोगों को सरकारी नीतियों के प्रति जागरूक करता है और उन्हें अपने हितों की रक्षा करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने व विपत्ति के समय संजीवनी का काम करता है।  ...

सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर द्वारा महंत अनिल नाथ योगी को प्रदेश धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया*

Image
सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर  द्वारा महंत अनिल नाथ योगी को प्रदेश धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया*  आज दिनांक 14 मार्च 2024 को संकट मोचन श्री बालाजी दरबार नकटपुरी धाम, मुरादाबाद प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकुर,  प्रदेश महामंत्री मनोज चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल,  प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी राठी,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक मलिक , मुकुल सिंह एवं शिवम प्रजापति पहुंचे जहां पर सभी का भव्य स्वागत किया गया। सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वाधान में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री संजय ठाकुर को अभी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाले हुए सप्ताह भर भी नहीं हुआ है और लगातार नियुक्तियों का कार्यक्रम चल रहा है इसमें आज बालाजी धाम पीठाधीश्वर महंत अनिल नाथ योगी जी को प्रदेश धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया साथ ही साथ सतवीर यादव, व्रजेश यादव,  उदय नाथ, महंत सुमित दुबे , डॉक्टर देवेन्द्र कुमार, मास्टर राजबीर सिंह, मोनू यादव, अभिषेक यादव, कौशल यादव, सोने आदि लोगों को सनातन हिंदू युवा वाहिनी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। ...

अखंड-मंडलाकारं व्याप्तम येन चराचरम,तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः।।

Image
जन्म जन्मांतर के पापों का क्षरण करने वाले, अपनी वाणी के सहज माधुर्य से अगणित श्रोताओं के हृदय में श्री हरि के गुणों की दिव्य प्रतिमूर्ति स्थापित करने वाले, परम पूज्य गुरुदेव आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी श्री बालकानंद गिरि जी "महाराज श्री" के राजधानी दिल्ली स्थित पावन आश्रम श्री हरिधाम मंदिर का जीर्णोद्धार एवं गुरु कुटीर का उद्घाटन कार्यक्रम गुरु मां वात्सल्य की मूर्ति, मूर्धन्य विदुषी, दीदी मां मंजू श्री ज्योतिषाचार्य के आयोजकत्व में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम आरम्भ - "महाराज श्री" द्वारा कार्यक्रम का आरम्भ दैहिक दैविक भौतिक तीनों तापों से परे त्रिकाल के दृष्टा भगवान् महाकाल के वेद वर्णित रुद्राष्टाध्याय्यी के पाठ द्वारा रुद्राभिषेक से किया गया,तदुपरांत भगवान् देव की आरती के पश्चात् पूजन मगंलपूर्वक संपन्न हुआ।   सुन्दरकाण्ड पाठ- रुद्राभिषेक के पश्चात्  श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय आयोजन हुआ। महाराज श्री के निर्देशन में "नूपुर संगीत परिवार" के शास्त्रीय गायक एवं गायिकाओं ने श्री सुन...

मुलेठी के लाभ सभी तक पहुंचायें

Image
आप स्वस्थ हों देश स्वस्थ हो और साथ ही अपना व देश का करोड़ों रुपये बचायें मुलेठी के हैं ढेर सारे लाभ– मुलेठी का परिचय  मुलेठी एक गुणकारी जड़ी बूटी है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए करते हैं। गले की खराश में इसका उपयोग करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। हालांकि मुलेठी के फायदे  सिर्फ इतने ही नहीं हैं बल्कि इसका मुख्य इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। इस लेख में हम आपको मुलेठी के फायदे, नुकसान और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। मुलेठी के फायदों के बारे में  जानने से पहले ये जानना ज़रूरी है कि असल में मुलेठी है क्या मुलेठी के लाभ 1 मुलेठी क्या है?  2 अन्य भाषाओं में मुलेठी के नाम 3 मुलेठी के फायदे और सेवन का तरीका 3.1 सिरदर्द से आराम  3.2 मुलेठी के फायदे बाल बढ़ाने में 3.3 मुलेठी के फायदे: माइग्रेन के दर्द   3.4 मुलेठी के फायदे: बालों के सफ़ेद होने से रोकथाम  3.5 मुलेठी के फायदे: आंखों के रोगों में  3.6 मुलेठी के फायदे: कंजक्टीवाइटिस या आंख आना   3.7 मुलेठ...

धर्म

Image
धर्म  समय के साथ-साथ जब लोग बदलने लगे तो समझ लो आप का समय भी बदल रहा है और बदलाव ही प्रकृति का नियम भी है। प्रकृति से सीखना चाहियें। वसंत ऋतु मे पेड़ पौधे, बाग बगीचे, खेत खलियान हरे भरे होते है वहीं शरद ऋतु मे हरे भरे पेड़ भी अपने पत्तों को स्वयं ही अपने से दूर कर देते है। क्योंकि नया तब तक संभव नहीं है जब तक पुराने से मोह भंग ना हो। इसमे मैं किसी को छोड़ने के विषय मे बात नहीं कर रहा हूँ क्योंकि जिसे आपने सही से पकड़ा ही नहीं है उसे छोड़ा कैसे जा सकता हैं। कहीं ऐसा तो नहीं की आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी को अपना बनाते हो और छोड़ते हो। ये कथन किसी एक व्यक्ति या समूह  के लिए नहीं अपितु समस्त सांसारिक प्राणियों के लिए है। धर्म, समाज, रिश्ते, सभी हमारी सुविधा के अनुसार ही होते है। क्या हम पूर्णरूप से धर्म के नियमों के अनुसार चलते हैं, क्या हम सही से अपने सामाजिक कार्य कर पा रहे हैं? क्या हम अपने रिश्तों के साथ पूरी तरहा न्याय कर पा रहे हैं? अगर नहीं तो जान लो धर्म समाज और रिश्ते के संचालक आप हो।  आप धर्म और समाज के अनुसार नहीं बल्कि आप अपने अनुसार सभी को चलाते हो वो भी...

महाभारत मेरी दृष्टि से

Image
Mahabharat Meri Drishti Se महाभारत मेरी दृष्टि से ये पुस्तक मेरा प्रथम प्रयास है शिक्षाप्रद ये पुस्तक मानव जीवन मे हो रही घटनाओं को इतिहास से जोड़ती है व उनके द्वारा किये जा रहे कार्य को शुभ और अशुभ परिणामों के लिए सचेत करती है ये पुस्तक आप को अवगत कराती है क्या सही है और क्या गलत है वर्तमान मे जो आप कर रहे हो उसका क्या परिणाम होगा। इस महाकाव्य से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो कुछ भी आज आप के जीवन मे घटित हो रहा है उसका समाधान तो भगवान श्री कृष्ण ने आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र मे दे दिया था। उस ज्ञान की गाथा का नाम भगवत गीता है जो की महाभारत का एक भाग है, महाभारत मे हर वो पात्र है जो आपके आस पास है या ये कहिये की महाभारत के सभी पात्र आप के आसपास है कोई अधिक शांत स्वभाव का व्यक्ति है, कोई अहंकारी है, कोई मौन है, किसी का किरदार धैर्यवान है, कोई ज्ञानी है, कोई षड्यंत्रकारी है, किसी को आप से ईर्ष्या हैं, कोई आपका हक़ मारना चाहता है, कोई निस्वार्थ आपके साथ है, कोई आप का होकर भी आपका नहीं है, कोई सच्चा मित्र है, और आप भी इनमे से एक हो। एक ऐसी भी धारणा है अधिकां...

"नकल से नहीं अकल से करो तनाव मुक्त रहोगे"

Image
"नकल से नहीं अकल से करो तनाव मुक्त रहोगे" आपने अपने आसपास देखा होगा कुछ लोग दूसरों की होड करने में अपना नुकसान कर बैठते हैं कभी-कभी नकल के चक्कर में अपने पास जो होता है उसे भी गवा देते हैं एक आदमी ने पड़ोसी को देखकर उसके ही जैसा बड़ा सा मकान बनाने के लिए कर्जा लिया और उससे भी सुंदर सा एक मकान बना दिया। कुछ समय के उपरांत बच्चों ने अपने पिता को घर से निकाल दिया कहा कर्जा लिया है तुमने तो तुम्हें ही चुकाना होग। हमने नहीं कहा था कर्जा लेकर इतना बड़ा मकान बनाओ। उसकी तो बड़ी-बड़ी मिले चलती हैं और तुम्हारे पास क्या है. क्या सोच कर इतना बड़ा मकान बनाया था। मकान बनाने के लिए कितना खर्चा ले लिया। जिन के लिए बड़ा सा महल जैसा मकान बनाया आज वह महल के अंदर और जिसने बनवाया वो घर से बाहर है।  किसी की होड़ करना भी इंसान को कई बार नीचा दिखा देता है व्यक्ति किसी से चीज मांग कर पहन तो लेता है परंतु गुम हो गई. तो फिर बड़ा तनाव झेलना पड़ता है। जो आपके पास है उतने में ही संतोष रखा ले तो आदमी तनाव से मुक्त रह सकता है। लेकिन व्यक्ति दूसरों की ऐसो आराम की चीज को देखकर रिस कर बैठता है और उस...