आप भी बन सकते हो धनवान
आप भी बन सकते हो धनवान मानव जब से सभ्य हुआ अर्थात यूँ कहें कि वह जब से कबीलाई समाज से पृथक हो कर समाज में सामुहिक रूप से रहने लगा तब से उसके जीवन में अर्थ का अर्थात धन का महत्व किसी न किसी दृष्टि से बना हुआ है. तमाम कारणों मे से एक प्रमुख कारण अर्थ भी है जो समाज में वर्ग संघर्ष का कारण बना हुआ है और आज की स्वीकृत सामाजिक मान्यता के अनुसार धन ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा तय कर रही है. तो फिर हम भी अमीर कैसे बन सकते हैं आइए इस पर विचार करे. हम सब अपने जीवन में कुछ न कुछ कार्य करते हैं और पैसा कमाते हैं जिस से की हमारा जीवन बेहतर चले और हमारे परिवार का भी. जिसमें से अधिकतर लोग अधिक पैसा कमाने की नहीं सोचते ब्लकि अधिक से अधिक पैसा बचाने की सोचते हैं और यहीं अपने मूल उद्येश्य से भटक जाते हैं. हमे पैसे बचाने से अधिक कमाने के विषय में सोचना चाहिए क्यु की हम जानते हैं कि तालाब अपना पानी बचा कर रखता है आगे नहीं जाने देता परंतु समय के साथ वह खराब हो जाता परंतु नदी अपनी पानी नहीं रोकती वह अपने प्रवाह को बनाए रखती है फिर भी उसका पानी साफ़ भी रहता है इसका यही कारण है कि नद...