Posts

महाभारत मेरी दृष्टि से

Image
Mahabharat Meri Drishti Se महाभारत मेरी दृष्टि से ये पुस्तक मेरा प्रथम प्रयास है शिक्षाप्रद ये पुस्तक मानव जीवन मे हो रही घटनाओं को इतिहास से जोड़ती है व उनके द्वारा किये जा रहे कार्य को शुभ और अशुभ परिणामों के लिए सचेत करती है ये पुस्तक आप को अवगत कराती है क्या सही है और क्या गलत है वर्तमान मे जो आप कर रहे हो उसका क्या परिणाम होगा। इस महाकाव्य से बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो कुछ भी आज आप के जीवन मे घटित हो रहा है उसका समाधान तो भगवान श्री कृष्ण ने आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व ही कुरुक्षेत्र मे दे दिया था। उस ज्ञान की गाथा का नाम भगवत गीता है जो की महाभारत का एक भाग है, महाभारत मे हर वो पात्र है जो आपके आस पास है या ये कहिये की महाभारत के सभी पात्र आप के आसपास है कोई अधिक शांत स्वभाव का व्यक्ति है, कोई अहंकारी है, कोई मौन है, किसी का किरदार धैर्यवान है, कोई ज्ञानी है, कोई षड्यंत्रकारी है, किसी को आप से ईर्ष्या हैं, कोई आपका हक़ मारना चाहता है, कोई निस्वार्थ आपके साथ है, कोई आप का होकर भी आपका नहीं है, कोई सच्चा मित्र है, और आप भी इनमे से एक हो। एक ऐसी भी धारणा है अधिकां...

"नकल से नहीं अकल से करो तनाव मुक्त रहोगे"

Image
"नकल से नहीं अकल से करो तनाव मुक्त रहोगे" आपने अपने आसपास देखा होगा कुछ लोग दूसरों की होड करने में अपना नुकसान कर बैठते हैं कभी-कभी नकल के चक्कर में अपने पास जो होता है उसे भी गवा देते हैं एक आदमी ने पड़ोसी को देखकर उसके ही जैसा बड़ा सा मकान बनाने के लिए कर्जा लिया और उससे भी सुंदर सा एक मकान बना दिया। कुछ समय के उपरांत बच्चों ने अपने पिता को घर से निकाल दिया कहा कर्जा लिया है तुमने तो तुम्हें ही चुकाना होग। हमने नहीं कहा था कर्जा लेकर इतना बड़ा मकान बनाओ। उसकी तो बड़ी-बड़ी मिले चलती हैं और तुम्हारे पास क्या है. क्या सोच कर इतना बड़ा मकान बनाया था। मकान बनाने के लिए कितना खर्चा ले लिया। जिन के लिए बड़ा सा महल जैसा मकान बनाया आज वह महल के अंदर और जिसने बनवाया वो घर से बाहर है।  किसी की होड़ करना भी इंसान को कई बार नीचा दिखा देता है व्यक्ति किसी से चीज मांग कर पहन तो लेता है परंतु गुम हो गई. तो फिर बड़ा तनाव झेलना पड़ता है। जो आपके पास है उतने में ही संतोष रखा ले तो आदमी तनाव से मुक्त रह सकता है। लेकिन व्यक्ति दूसरों की ऐसो आराम की चीज को देखकर रिस कर बैठता है और उस...

"शंकराचार्य का जीवन दर्शन"

Image
"शंकराचार्य का जीवन दर्शन"                               सनातन पर आए खतरे को देख हाथ मे दण्ड लिए पूरे देश का भ्रमण कर चार पीठों की स्थापना करने वाले आदि गुरु शंकराचार्य जी का धर्म के प्रति समर्पण ही सनातनधर्मियों को ऊर्जा प्रदान करता है। संत परम्परा के महान संत आदि गुरु शंकराचार्य जी को भगवान महादेव का अवतार माना जाता है। ऐसे समय उनका प्रादुर्भाव हुआ जब मठ मन्दिर व्यभिचार के केन्द्र बनाते जा रहे थे। धार्मिक क्षेत्रों से सदाचार लुप्त होता जा रहा था। नर बलि, पशु बलि, अंधविश्वास चर्म पर था। सन् 788 मे ग्राम कालडी केरल मे शिवगुरू व आर्यम्बिका के घर हुआ। तीन वर्ष की अवस्था होते होते उनके पति का देहावसान हो गया। तमिलियन होते हुए उन्होने संस्कृत व गणित मे महारत हासिल की वेदों,धर्म ग्रंथों का ज्ञान अर्जित किया मात्र 2 वर्ष की आयु मे गीता, रामायण, वेदों का कंठस्थ होना धार्मिक उपदेश देना व 8 वर्ष  की आयु मे वैराग्य लेना किसी दैवीय शक्ति से कम नही था। जब वहा भ्रमण के लिए निकले तो थक के एक वृक्ष के...

"क्रोध और विरोध जरूरी है"

Image
"क्रोध और विरोध जरूरी है" पितामह भीष्म जब भूलोक का कालचक्र पूरा कर स्वर्ग पहुँचे, अपना स्थान जटायु से नीचे देख अपने स्वभाव के अनुरूप पितामह क्रोधित हो गए और चित्रगुप्त जी से बोले मैं गंगापुत्र भीष्म, भगवान परशुराम का शिष्य, अटल प्रतिज्ञा का उद्घोषक, महारथियों का पितामह आपने मेरा स्थान एक मांस भक्षी पक्षी के नीचे रखा है। चित्रगुप्त जी मुस्कुराते हुए बोले, पितामह  जानता हूँ कि आप पराक्रमी, बुद्धिमान, व प्रतिज्ञा का पालन करने वाले हो। परंतु आप उस समय मौन व तटस्थ रहे जब आप को  विरोध करना चाहिये था। पांचाली का चीर हरण हो रहा था तब आपको क्रोध नहीं आया आप जैसा महापराक्रमी, ज्ञानी एक नारी के चीरहरण पर मौन रहा।  लेकिन जब माता सीता का हरण कर रावण ले जा रहा था, तो ये कमजोर पक्षी एक नारी के सम्मान के लिए शक्तिशाली, मायावी रावण से भीड़ गया और लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। जटायु ने समय पर क्रोध किया और गंगापुत्र आप समय पर विरोध भी न कर सके। इसलिए जटायु का स्थान आपके स्थान से ऊँचा हो गया। शिक्षा: देश,धर्म, व समाज और स्वाभिमान का जब कोई चीर हरण की कोशिश करें तो क्रोध स्वाभा...

द्वितीय अध्याय – ‘सांख्य योग’ (ज्ञानयोग)

Image
संसार की सभी समस्याओं का समाधान है : श्रीमतभगवत गीता  द्वितीय अध्याय – ‘सांख्य योग’ (ज्ञानयोग)  जब अर्जुन ने योद्ध करने से माना कर दिया तब भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा हे अर्जुन तुम किस प्रकार की बात कर रहे हो ऐसी बात तुम जैसे महान योद्धा को शोभा नहीं देती है। अपने मन की कमजोरी को त्याग कर योद्ध के लिए तैयार हो जाओ। परंतु अर्जुन बोले वो कैसे अपने गुरु द्रोणाचार्य व पितामह पर धनुष चला सकते है वे तो सदा से उनके लिए पूजनीय रहे है। इन्हें मार कर मिली जीत में भी मेरी हार है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है मेरा मार्गदर्शन करो कृष्ण।  भगवान मुस्कुराते हुई अर्जुन की ओर देखते है और फिर शुरू होता है  गीता का वो ज्ञान जो संसार के सभी मनुष्यों को ध्यान से सुनना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण बोले अर्जुन आखिर तुझे हुआ क्या है तेरे जैसे व्यक्ति को किसी की मृत्यू से नहीं डरना चाहिये। तुझे क्या लगता है ये लोग तेरे मारने से मर जाएंगे। ये सभी लोग व तुम भी इस जन्म से पूर्व भी थे और अगला जन्म भी होगा। अधूरे ज्ञान के चलते तुम दुखी हो रहे हो। तुम तो केवल माध्यम हो इनको मारने ...

हनुमान चालीसा अर्थ सहित

Image
हनुमान चालीसा अवधी में गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखी गई है। जिसमें भगवान श्री राम के महान भक्त हनुमान जी के गुणों एवं कार्यों का वर्णन है। इसमें दो दोहे व कुल चालीस चौपाइयों है।                                                       श्री हनुमान चालीसा अर्थ सहित...  *जय जय श्री राम*  श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि। अर्थ- श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला है।  *जय श्री राम*  बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।   अर्थ- हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं। आप तो जानते ही हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्‍बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुखों व दोषों का ना...

सरकार पुजारियो ओर मोलवियों में फर्क कर रही है:विक्रम गोस्वामी

Image
दुनिया इस वक्त कोरोना के कहर से जूझ रही है ओर यह महामारी वैश्विक तोर पर फैल रही है ऐसे में लोगो में डर का माहौल है वही एक ओर  देश मेंं जहाँ एक तरफ कोविड़ 19 ने  जिस कदर कहर ढाया है उसका मुख्य कारण मरकज से निकले हज़ारो जमातियों का कोरोना को देेेश भर में लाने फैलाने के प्रकरण से देश मे अलग माहौल बना हुआ है वही मन्दिरो से हाल ही में सोना लेने की बात को लेकर हिन्दुओ के धर्मगुरु ओर हिन्दुओ के संगठन नाराज है इसी बात को लेकर सनातन हिन्दू युवा वाहिनी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी ने  कहा कि हिन्दुओ को ही हमेशा ही टारगेट किया जाता रहा मंदिरो से सोना मांगने की बात हो या कुछ और मुद्दा यह हमेशा चलता रहा है  पर पुजारियों और मौलवियों मे सरकार फर्क डाल रही है वह सरासर गलत है जब मौलवियों को तनख्वाह दी जा सकती है तो पुजारियों  को क्यू नही  उनके साथ सौतेला रवैया किस लिए....सरकार दोनों को दो अलग अलग चश्में से देखती है इन दिनो सभी मंदिर बंद थे दिल्ली मे हर कॉलोनी मे दो या चार मंदिर है उनमें पूजा करने वाले पुजारी और उनके परिवार पर सुध लेने वाला कोई नही है ल...